ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: मेट्रो की तारीफ पर अमिताभ के खिलाफ प्रदर्शन…

मुंबई, मेट्रो परियोजना के समर्थन में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के ट्वीट से नाराज कई लोगों ने जुहू में उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। दरअसल, यहां की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए करीब 2600 पेड़ काटे जाने का प्रस्ताव है। आरे कॉलोनी महानगर का बड़ा हरित क्षेत्र है। कई पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता मेट्रो कार शेड परियोजना का विरोध कर रहे हैं। वे इसे कहीं और बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों व नेताओं ने भी इन कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया है। पर्यावरण कार्यकर्ता जोरु भाठेना ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है।