दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई पुलिस ने उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया

मुंबई: सोशल एक्टिविस्ट उर्वशी चूड़ावाला पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। उनके अलावा 50 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर जेएनयू छात्र शर्जील इमाम के समर्थन में नारे लगाने का आरोप है। मुंबई के आजाद मैदान में 1 फरवरी को ‘मुंबई प्राइड सॉलिडैरिटी गैदरिंग 2020’ के नाम से प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन में शर्जील इमाम के समर्थन में कथित रूप से नारे लगाने की बात सामने आई थी, इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
इससे पहले कथित भड़काऊ भाषण मामले में देशद्रोह के केस में शर्जील इमाम दिल्ली पुलिस की रिमांड में हैं। उसके खिलाफ राजद्रोह और भावनाएं भड़काने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शर्जील ने “भारत से असम को काटने” की बात कही थी।