ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बांद्रा स्टेशन के बाहर एक बार फिर जुटे हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर

मुंबई: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ लग गई। बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के इरादे से यहां हजारों की संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया है। बांद्रा के साथ ही छत्रपति शिवाजी स्टेशन के बाहर भी प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, बांद्रा स्टेशन से बिहार के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि ट्रेन में केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया गया, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है। स्टेशन के बाहर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। भीड़ जुटने की खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अब पुलिस ने सभी मजदूरों को वहां से हटा दिया है।