ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली चेतावनी प्रणाली शुरू हुई, वक्त से पहले मिल जाएगी बाढ़ की सूचना

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित किए गए नए एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (आईएफएलओडब्ल्यूएस) का शुक्रवार को उद्घाटन किया और इसे शहर के लिए वरदान बताया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से बाढ़ का अनुमान लगाया जा सकता है इसलिए यह मुंबई के लोगों के लिए बड़ी सहायता कर सकता है।

बीएमसी की सहायता से तैयार हुई है यह प्रणाली
इस प्रणाली का विकास अर्थ साइंस मंत्रालय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने साथ मिलकर किया है। उद्घाटन के बाद सीएम ठाकरे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कहा, बाढ़ प्रबंधन प्रणाली शहर के लिए वरदान है और इससे मुंबई को बचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र को चक्रवाती तूफान के बारे में दो तीन दिन पहले चेतावनी मिल गई थी इसलिए राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकी जिससे किसी की जान नहीं गई।

समय से पहले मुंबई के लोगों को अलर्ट करेगी यह तकनीक
केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आईएफएलओडब्ल्यूएस प्रणाली सबसे आधुनिक है जिससे मुंबई के लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, उच्च तकनीक वाली इस प्रणाली से बाढ़ आने से पहले उसका अनुमान लगाया जा सकेगा जिससे मुंबई में रहने वालों को पहले से एहतियाती कदम उठाने का समय मिल जाएगा। यह मुंबई के लोगों के लिए वरदान साबित होगा जहां लगातार बाढ़ का सामना करना पड़ता है।