दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बिग-बी को मिलेगा ‘दादासाहेब फाल्के’ अवार्ड

मुंबई/नयी दिल्ली: 2018 का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए साझा की। ‘दादासाहेब फाल्के’ पुरस्कार को बॉलीवुड इंड्स्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। अमिताभ बच्चन उन चंद अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी दमदार एक्टिंग ने उनके आलोचकों को भी चौंकाया। उनके उत्साह और काम करने के लगन ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जिसे पाने का मुकाम हर कोई संजोता है। अमिताभ बच्चन कई दर्शकों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
बता दें कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। उस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था।