ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

एक्टर सुशांत की खुदकुशी से पूरा बॉलीवुड हैरान

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।
सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी गहरा सदमा लगा है। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- ‘मैं बहुत शॉक्ड हूं और मेरे पास कहने के लिए कुछ शब्द नहीं है। मैंने उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे देखी थी और उनके प्रोड्यूसर साजिद को मैंने बताया था कि कितना मजा आया मुझे यह फिल्म देखकर। वह बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे’।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई के मलाड में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने इमारत की 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था- ‘ये बहुत दु:खद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे’।
सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री मारी। ‘काय पो छे’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में हिस्सा लिया। लेकिन फिल्म पीके और उसके बाद MS धोनी फिल्म से उन्होंने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।
सुशांत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
सुशांत सिंह राजूपत के सोशल मीडिया अकाउंट की बात करें इंस्टाग्राम पर लास्ट पोस्ट उन्होंने अपनी मां के लिए डाला था, जैसे उन्हें उनकी किसी वजह से याद आ रही हो।
3 जून को हुए इस पोस्ट में सुशांत ने अपने साथ अपनी मां की एक तस्वीर लगाई थी। इसके साथ लिखा था- ‘धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही। #मां’
कोरोना वायरस के इस दौर में जहां ज्यादातर ऐक्टर, ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं वहीं सुशांत 3 जून के बाद से नहीं दिखे। इसे बाद उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। सिर्फ अब खबर आई कि अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुके सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे।