ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर मुंबई: भीम आर्मी ने की हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग… 12th November 20196th August 2022 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: भीम आर्मी ने घाटकोपर के सपना हेल्थ केयर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता व पत्रकार महादू पवार, संगठन के ईशान्य मुंबई के जिला अध्यक्ष विजय काम्बले ने मंगलवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस हास्पिटल के कर्मचारियों की लापरवाही से रमाबाई आंबेडकर नगर के निवासी नरेश खेमचंद दुपारे की पुत्री भार्गवी की मौत हो गयी है।उन्होंने इस मामले की जाँच कराने, दोषी कर्मचारियों व डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने, भार्गवी के परिजनों को सुरक्षा देने, सपना हॉस्पिटल को बंद करने तथा भार्गवी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर भार्गवी के पिता नरेश खेमचंद दुपारे भी मौजूद थे। संगठन ने इस मुद्दे पर पंतनगर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध-प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। Post Views: 175