चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अंतिम चुनावी जनसभा, अमित शाह करेंगे चार रैलियां

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम जायेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) शाम को मुंबई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव प्रचार अभियान समाप्त करेंगे। इस सभा में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और वर्ली सीट से उम्मीदवार आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। इनके अलवा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज महाराष्ट्र में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कभी BKC में होती थीं कांग्रेस की भव्य रैलियां
एक वक्त था जब गांधी परिवार से सोनिया या राहुल गांधी मुंबई में बीकेसी ग्राउंड में भव्य रैली किया करते थे। यहां से पूरे मुंबई के उम्मीदवारों के लिए प्रचार का संदेश दिया जाता था। हालांकि, समय बदलने के साथ स्थिति भी काफी बदल गई है। इस बार राहुल या सोनिया की सभा के लिए फ़िलहाल अभी तक बीकेसी को नहीं चुना गया है।

यहां होंगी अमित शाह की सभाएं
गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में आज चार जनसभाओं में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे अहेरी, दोपहर 2।15 बजे राजौरा, शाम 4 बजे वनी, यवतमाल और शाम 6 बजे चनकापुर डब्ल्यूसीएल ग्राउंड, खापरखेडा थर्मल पावर स्टेशन, सावनेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि 21 अक्टूबर को हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। दोनों राज्यों के चुनावी परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे।