ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में बेकाबू कोरोना: 4 दिन में बढ़े 563 कंटेनमेंट जोन, 463 मौतें!

बीएमसी के नए आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पदभार ग्रहण करते ही शनिवार को नायर अस्पताल का दौरा किया। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामले में मुसीबत बने धारावी का भी दौरा किया।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार पार !

मुंबई: कोरोना महामारी की त्रासदी झेल रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह प्रदेश में केंद्रीय बलों की तैनाती की भी मांग कर सकते हैं ताकि पुलिसकर्मियों को आराम करने की अनुमति दी जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पुलिसकर्मियों को कई चरणों में आराम करने की अनुमति दी जाएगी।
कोरोना महामारी की कड़ी तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर काम का अतिरिक्त भार है। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्रीय बलों की मदद लेने की ओर संकेत किया है।

उद्धव ने गुरुवार को प्रदेश में एक सर्वदलीय बैठक को संबोधित करने के बाद इस बात के संकेत दिए कि महाराष्ट्र में 17 मई के बाद भी लॉकडाउन को बरकरार रखा जाएगा। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक में उद्धव इस बात के निर्देश दे चुके हैं कि प्रदेश में 31 मई तक तमाम इलाकों को ग्रीन जोन बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए, जिसे देखकर ये माना जा रहा है कि लॉकडाउन को भी 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है।
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 1089 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 19 हजार के पार हो गई। वहीं अब तक घातक वायरस से 731 लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार प्रदेश में केंद्रीय बलों की तैनाती पर विचार कर रही है।

एक दिन में हुई 37 मौतें
शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों के भीतर 37 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या 731 हो गई है। शुक्रवार को सामने आए 1089 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 19063 हो गई। इनमें से 3 हजार 470 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को राज्य में 2 लाख 12 हजार 350 लोगों के नमूने टेस्ट के लिए गए थे। इनमें से एक लाख 92 हजार 197 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।
पूरे राज्य में 2 लाख 39 हजार 531 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 13 हजार 494 लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किए गए हैं। मुंबई में कोरोना को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां अभी तक कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 142 हो गई है। वहीं 462 लोगों की घातक वायरस से मौत हो चुकी है। मुंबई के झुग्गी इलाके धारावी में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए। यहां कोरोना के अब तक 808 मामले हो गए हैं, जिनमें 26 लोगों की मौत हो चुकी है। धारावी में आज किसी की मौत नहीं हुई।
कोरोनावायरस के बढ़ रहे खतरे के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन 17 मई के बाद खत्म होगा या नहीं? यह सवाल सभी के मन में चल रहा है।

जानें- मुंबई के 5 बड़े अपडेट्स:-

  1. मरीजों की संख्या 12 हजार के पार
    महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुए मुंबई में मरीजों की संख्या 12 हजार के आंकड़े के पार पहुंच गई है। कोरोना के पॉजिटिव मामलों के सामने आने के बीच मुंबई में अब तक 462 लोगों की मौत हो चुकी है।
  2. मुंबई में अब 2646 कंटेनमेंट जोन
    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में फिलहाल कोरोना के 2646 कंटेन्मेंट जोन बनाए जा चुके हैं। मुंबई में अब तक 12142 कोरोना के पॉजिटिव मरीज हो चुके है और 463 की मौत हो चुकी है।
  3. 1714 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित
    महाराष्ट्र में कोरोना की त्रासदी के बीच कुल 714 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 648 पुलिसकर्मियों का इलाज अब भी जारी है। इसके अलावा 61 पुलिसकर्मी इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
  4. सायन अस्पताल के डीन बदले
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सायन अस्पताल (LTMG) का एक वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के डीन डॉक्टर प्रमोद इंगले को पद से हटाकर उनके पुराने विभाग में भेज दिया गया है। डॉक्टर प्रमोद इंगले की जगह डॉक्टर रमेश भारमल नए डीन बनाए गए हैं। सायन में मरीजो को इलाज डेड बॉडी के बगल में होने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
  5. बीएमसी आयुक्त का तबादला
    मुंबई में कोरोना की रोकथाम के लिए काम कर रही बीएमसी के आयुक्त प्रवीण परदेसी शुक्रवार शाम पद से हटा दिए गए हैं। प्रवीण परदेसी की जगह पर अब इकबाल सिंह चहल को बीएमसी का नया कमिश्नर बनाया गया है। वह अभी तक शहरी विभाग में प्रधान सचिव के बतौर काम कर रहे थे। इसके अलावा ठाणे नगर निगम के कमिश्नर संजीव जायसवाल को बीएमसी का नया अडिशनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं इस पद पर अभी तक तैनात आबासाहेब जर्‍हाड को रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन का सचिव बनाया गया है।