ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में मार्च के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई: देश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित मुंबई शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। महानगर में इस साल मार्च के बाद शुक्रवार को संक्रमित दर सबसे कम 5 फीसदी रही। मार्च में कोरोना का प्रकोप शुरु होने के बाद पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इतनी कमी आई है।
मुंबई मनपा आयुक्त आईएस चहल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुए 16394 आरटीपीसीआर व एंटीजेन जांच में 825 पॉजिटिव पाए गए। यानि संक्रमितों की संख्या 5 फीसदी रही। पिछले 10 दिनों में महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। 25 नवंबर को जहां 19 हजार 18 लोगों की जांच में 1272 (6.69%) लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं 4 दिसंबर को 16394 टेस्ट में 825 यानी 5.03 फीसदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चहल ने कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमें अभी पहले की तरह सावधान रहने की जरुरत है।

ऐसे आई कमी…
25 नवंबर 19018 1272 6.93
26 नवंबर 17973 1167 6.49
27 नवंबर 16902 1136 6.72
28 नवंबर 14592 922 6.32
29 नवंबर 10538 721 6.84
30 नवंबर 11706 758 6.48
1 दिसंबर 16150 960 5.94
2 दिसंबर 15399 880 5.71
3 दिसंबर 15832 823 5.20
4 दिसंबर 16394 825 5.03