ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: लालबाग में सिलेंडर ब्लास्ट, 20 घायल, फायर ब्रिगेड और जंबो टैंक मौके पर मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी

मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में गणेशगल्ली के करीब रविवार तड़के सिलिंडर ब्लास्ट के चलते 20 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और दो जंबो टैंकर मौजूद हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने दी है। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के इलाकों में भी अफरातफरी का माहौल हो गया। घायलों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज केईएम अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर सिलेंडर धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए पहुंची। खबर लिखे जाने तक ये ब्लास्ट कैसे हुआ इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।