ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई में KISS करते हुए ली थी सेल्फी; लड़की को ब्लैकमेल कर डेढ़ महीने तक किया रेप!

मुंबई: मुंबई में सेल्फी के जरिए एक लड़की को ब्लैकमेल कर उससे रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता का आरोप है कि लड़के ने उसे KISS करते हुए सेल्फी ली थी। आरोपी सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था। इस तरह आरोपी करीब डेढ़ महीने तक लड़की से रेप करता रहा। आरोपी और पीड़िता दोनों ही नाबालिग है, उनकी उम्र महज 17 साल है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

लड़की के बर्थडे पर सेल्फी क्लिक की थी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता पहले से ही लड़के को जानती थी। 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में लड़की की बर्थडे पार्टी थी। यहां लड़के ने उसे किस करते हुए सेल्फी क्लिक की थी। फिर लड़का इसी सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा।

ऐसे पीड़िता के घर तक पहुंचा मामला
इस तरह से आरोपी ने 10 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच कई बार पीड़िता से रेप किया। आरोपी हाल ही में लड़की के कॉलेज पहुंचा था और उससे अपने साथ चलने का दवाब बनाने लगा। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। इसके बाद मामला लड़की के घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वारदात कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस पर केस को खार पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। उसे शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।