पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरलाइफ स्टाइलव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई: रतन टाटा की कार के नंबर वाली प्लेट लगाकर घूम रही थी महिला! ई-चालान से हुआ खुलासा, मामला दर्ज

मुंबई: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अपनी सादगी और विनम्रता के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उनके सामाजिक कार्यों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं होती हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने रतन टाटा को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माने का एक नोटिस भेजा।
खबर मीडिया में आई तो सभी हैरान रह गए कि आखिर रतन टाटा ऐसा कैसे कर सकते हैं? बाद में टाटा समूह ने भी इस मामले की जांच मुंबई पुलिस के साथ मिलकर की, तो पूरा माजरा कुछ और ही निकला। कार की मालिक महिला ने पूछताछ में बताया कि वह ज्योतिष विज्ञान में बहुत विश्वास करती है।
एक ज्योतिष ने उसे बताया था कि गाड़ी का ये नंबर उसे काफी सूट करेगा, जिस वजह से उसने अपनी कार के असली नंबर को हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली, लेकिन उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया।
फर्जी नंबर रतन टाटा का था। जब महिला ने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो पुलिस के डेटाबेस में वह रतन टाटा का नंबर निकला और इसी कार से उन्हें जुर्माने का मैसेज भेजा गया। रतन टाटा की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जब पूर्व कर्मचारी से मिलने पुणे पहुंचे रतन टाटा
पिछले दिनों रतन टाटा अपने एक पूर्व कर्मचारी से मिलने मुंबई से पुणे पहुँच गए थे! इसके बाद लोग उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। उनकी सादगी ने एक बार फिर उनकी महानता को दर्शाया है। रतन टाटा ने अपने कार्य से दर्शाया कि जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता है।
कर्मचारी के करीबी योगेश देसाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 83 वर्षीय रतन टाटा पुणे में अपने उस कर्मचारी से मिलने गए, जो पिछले 2 सालों से बीमार चल रहा है। न कोई मीडिया और न कोई सुरक्षा, वे अपने कर्मचारी से मिलने चले गए। सभी उद्यमियों और व्यापारियों के लिए यह सीख है कि पैसा सब कुछ नहीं होता। आपको सलाम है सर! मैं आपके सम्मान में अपना सिर झुकाता हूं।
पुणे की फ्रेंड्स सोसायटी में कर्मचारी के निवास पर रतन टाटा ने उससे मुलाकात की थी इसके साथ ही रतन टाटा की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वह उस कर्मचारी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।