ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, घरवालों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप!

नालासोपारा: मुंबई के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 19 वर्षीय रेप पीड़िता ने इंसाफ न मिलने से परेशान होकर शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती के परिजन ने रेप के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने माता-पिता के साथ रहती थी। जून में मिनरल वॉटर सप्लाई करने वाले अलकापुरी निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। जब भी युवक युवती के घर के आस-पास पानी देने आता था, तो युवती से मुलाकात करता था। 10 अगस्त को युवक उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस तरह उसने युवती के साथ कई बार बलात्कार किया। जब युवती ने शादी की बात कही, तो उसने कहा कि लॉकडाउन चल रहा है। मंदिर बंद हैं, बाद में कोर्ट में शादी करेंगे। कुछ दिन बाद युवक उसे छोड़कर गांव चला गया और शादी करने से इनकार करने लगा। इसके बाद युवती ने 15 सितंबर को तुलिंज पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया।
परिजन का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मदद नहीं की। पुलिस ने पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना दी, जिससे वह काफी परेशान हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था, लेकिन पुलिस लड़की को परेशान करती रही। इसके अलावा, आस-पास की कुछ महिलाएं उसे अपशब्द बोलती थीं।

दो सुइसाइड नोट मिले
पुलिस ने मौके से दो सुइसाइड नोट बरामद किए हैं। इनमें युवती ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से सूइसाइड कर रही है। मेरी शादी उस लड़के से नहीं हो सकी, उसके लिए खुद जिम्मेदार हूं। इधर, शनिवार सुबह परिजन ने अस्पताल से शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन का आरोप है कि जांच अधिकारी दीपक गिरकर पूछताछ के नाम पर पीड़िता को अपशब्द बोलते थे।

FIR दर्ज करने की मांग
परिजन ने कहा कि अगर जांच अधिकारी को सस्पेंड नहीं करते हो, तो उसके खिलाफ केस दर्ज करो। साथ ही आस-पास की कुछ महिलाओं पर भी मामला दर्ज हो। लगभग 8 घंटे तक पीड़िता के परिजन पुलिस स्टेशन में ही बैठे रहे। डीसीपी विजयकांत सागर के समझाने पर भी खबर लिखने तक परिजन ने शव नहीं लिया था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत लिया है।