उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

हाथरस गैंगरेप: चचेर भाई ने बताया- बहन की शादी होने वाली थी, कोरोना की वजह से टल गई थी

मुंबई: हाथरस गैगरेप पीड़िता की इसी साल शादी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी रुक गई। अगर शादी हो गई होती, तो शायद यह घटना नहीं होती। पीड़िता के चचेरे भाई ने यह बात कही है। उनका चचेरा भाई उल्हासनगर के धोबीघाट इलाके में रहता है और ड्राइवर है।
उन्‍होंने बताया कि पीड़िता तीन बहनें थीं। इनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी अविवाहित है। पीड़िता सबसे छोटी बेटी थी। उसकी भी सगाई हो चुकी थी। कोरोना के कारण उसकी शादी आगे बढ़ गई थी। अगर शादी हो जाती, तो शायद ऐसा नहीं होता।

टीवी पर देखी खबर
वह बताते हैं कि बहन खेतों में काम करती थी। माता-पिता का हाथ बंटाती थी। घटना के बारे में उन्होंने 6 दिन बाद टीवी पर खबर देखी, तो चौंक गए। बहन ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। पहले भी उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई थी।

जातिवाद चरम पर
वह बताते हैं कि गांव में वाल्मीकि समुदाय के केवल तीन घर हैं। गांव में जातिवाद चरम है। जातिवाद ने ही बहन की जान ली है। वह बताते हैं कि बलात्कार कर बेरहमी से पिटाई की। पहली बार जब रेप की कोशिश की गई थी, तब चाची की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए थे। टिकट न मिल पाने की वजह से वह गांव नहीं जा पा रहे हैं।