ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: लोकल ट्रेन से गिरने की वजह से वृद्ध महिला की मौत

मुंबई: मुंबई की लाइफ लाईन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक बुजुर्ग महिला की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम सीताबाई आभंगे है जिसकी उम्र तकरीबन 49 साल है। महिला ट्रेन से उस वक़्त गिरी जब ट्रेन कांजुरमार्ग से धीमी हुई तब महिला को अचानक उल्टी आने लगी और महिला ट्रेन के दरवाजे पर आ बैठी और उल्टी करने के लिए झुकी तभी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वो चलती ट्रेन से निचे गिर गई। बताया जा रहा है महिला अपने पति के साथ जनरल डब्बे में ठाणे से आ रही थी।