मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: वडाला में जरूरतमंदों को व्हीलचेयर वितरण कर मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन!

मुंबई: भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज जयंती है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि वो राजनीति में आए और देश के सबसे युवा पीएम के रूप में उनका नाम दर्ज हो गया। वे 40 वर्ष की उम्र में पीएम बन गए थे। प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी, जिसका फायदा आज भी देश के लोग उठा रहे हैं। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की व्यवस्था में काफी बदलाव लाने का काम किया था।

इसी क्रम में वडाला के संगम नगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सीनियर सिटीजन को व्हीलचेयर वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी राकेश पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय एकता, शांति, भाईचारे को बढ़ावा, गरीब मजदूर, महिला तथा सभी वर्ग को साथ लेकर चलना उनका उद्देश्य था।

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन महिला को व्हीलचेयर देते हुए समाजसेवक राकेश पांडेय, जीत सिंह रावत। साथ में राधेश्याम गुप्ता, हरेश्वर तारी, मनोज यादव, शार्नूर शेख, मोहन माली, मोहित यादव, रविकांत पांडेय, अकरम खान, राजेंद्र यादव, जाकिर सैयद सहित तमाम लोग मौजूद थे।