महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई से 170 किमी दूर समुद्र में ONGC के हाईफील्ड के पास शिप में लगी आग, 3 नौसैनिक लापता

मुंबई: मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को ऑफशोर सप्लाई शिप ग्रेटशिप रोहिणी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। हादसे में ‘क्रू’ के ऑफिसर 37 साल के गुरबेंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें हेलिकॉप्टर से नेवी के हॉस्पिटल लाया गया है। घटना के बाद से तीन नौसैनिक लापता हैं। जहाज पर 18 लोग मौजूद थे।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि उसके दो जहाज समर्थ और समुद्र प्रहरी, जबकि एक ICG डोर्नियर विमान को मदद के लिए भेजा गया।
इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे आग से घिरे शिप के पास पहुंच गया। एक दूसरा जहाज MV अल्बाट्रॉस -5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को खींचकर ONGC के प्लेटफॉर्म से दूर कर दिया।