ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ठाणे में नाबालिक से गैंगरेप: चार बदमाशों ने 13 साल की बच्ची से किया सामुहिक दुष्कर्म, NGO की मदद से 5 महीने बाद दर्ज हुई FIR

ठाणे: ठाणे के भिवंडी इलाके में रविवार को 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ पिछले साल सितंबर में इलाके के ही चार लोगों ने दुष्कर्म किया और परिवार के साथ मारपीट भी की थी। रविवार को एक NGO की मदद से पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में आरोपी 7वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को भिवंडी के एक खाली पड़ी बिल्डिंग में लेकर गए थे। यहां चारों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा उन्होंने यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन पहले आरोपियों ने पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों से मारपीट की। इसके बाद NGO की मदद से पीड़ित परिवार ने गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की। आज यानी 14 फरवरी को पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने अब तक आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।