उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई से 2000 लोग काशी दर्शन यात्रा पर रवाना

विधायक प्रकाश सुर्वे

मुंबई से आज दो हजार लोग एक साथ काशी यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। बोरिवली स्टेशन से दोपहर 2 बजे स्पेशल ट्रेन से वरिष्ठ नागरिकों का यह जत्था काशी के लिए रवाना हुआ। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस मुफ्त काशी यात्रा का आयोजन किया शिवसेना के विधायक प्रकाश सुर्वे ने किया था। उन्होंने बताया कि बोरिवली से काशी तक 36 घंटों की रेल यात्रा के बाद 30 जून को यह जत्था काशी पहुंचेगा। इनकी देखभाल के लिए सात डॉक्टर्स और 100 शिवसैनिक साथ जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के आग्रह पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुंबई के 2000 वरिष्ठ नागरिकों के लिए काशी दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। यह जत्था 2 जुलाई को मुंबई वापस लौट आएगा।