दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: CISF के 6 और जवानों में हुई कोरोना की पुष्टि, अब तक 11 जवान हो चुके हैं संक्रमित

महाराष्ट्र में आज 6 मौतें, मरने वालों की कुल संख्या 26 हुई

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के कहर ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अब इस वायरस की चपेट में सेना के जवान भी आने लगे हैं। नवी मुंबई में शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
बता दें कि इससे पहले CISF के पांच जवानों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद CISF के सभी 146 अधिकारियों और 12 कर्मचारियों को आइसोलेशन रूम में भेजकर उनके सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छह और लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को नवी मुंबई के कलंबोली में एमजीएम हास्पिटल में बनाए गए आइसोलेशन रूम में रखा गया है। वहीं CISF में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 11 हो गई है।
बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीजों के मामलों में महाराष्ट्र का दूसरा नंबर है। देशभर में अबतक कोरोना वायरस से अबतक 2,567 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 72 लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। हालांकि 192 लोगों इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। सिर्फ अकेले महाराष्ट्र में अबतक कोरोना के 335 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 16 लोगों की इस बीमारी की चपेट में आने से मौत भी हो गई है।
महाराष्ट्र में आज 6 मौतें, मरने वालों की कुल संख्या 26 हुई। महाराष्ट्र में आज कोरोना के 67 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 490 हो गई है।