cm eknath shinde news
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार वाशिम जिले के श्री क्षेत्र पोहरादेवी में विकास कार्यों के लिए 593 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान नगारा भवन में संत सेवालाल महाराज की 21 फ़ीट ऊँची एक प्रतिमा का भी अनावरण किया और यहां 134 फुट ऊंचे झंडे का उद्घाटन किया।
