ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

लगातार हो रही बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कों पर ‘बाढ़’ सा नज़ारा, हाई टाइड का अलर्ट

अँधेरी-लोखंडवाला

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भारी जलजमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुंबई में शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश के चलते लोग दोहरे लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं। शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बता दें कि गुरुवार रात से ही मुंबई में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह होते-होते यह भारी बारिश में तब्दील हो गया।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यलो अलर्ट के बाद मुंबईकरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुंबई से सटे समुद्री क्षेत्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी है।

ओवरफ्लो हुआ पवई तालाब

लगातार बारिश से ओवरफ्लो हुआ पवई लेक
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पवई लेक रविवार सुबह 6 बजे ओवरफ्लो होना शुरू हो गया। बीते तीन दिन से इलाके में लगातार बारिश हो रही है, इस वजह से तलाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब की क्षमता 545 करोड़ लीटर की है। 1890 में 12.59 लाख रुपये खर्च कर यह कृत्रिम तलाब बनाया गया था।

निचले इलाकों में हुआ जलजमाव
मुंबई के निचले इलाकों, अँधेरी, माटुंगा, लोअर परेल, दादर-हिंदमाता, सायन, किंग सर्कल, कुर्ला रेलवे कॉलोनी सहित कई अन्य इलाकों में जलजमाव की ख़बरें हैं। हालाँकि शाम को बारिश रुकने के चलते पानी धीरे-धीरे निकल चुका है।

मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें।

कुर्ला

राम भरोसे कुर्ला रेलवे कॉलोनी
पिछले कई सालों से कुर्ला रेलवे कॉलोनी क्रांति नगर, साबला नगर इलाकों में बरसात शुरू होते ही जलजमाव की ख़बरें आने लगती हैं।
स्थानीय जनता का आरोप है कि अभी तक यहाँ कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश में यदि अचानक किसी की तबीयत खराब हो जाए तो न एंबुलेंस आ सकती है न लोग आ-जा सकते हैं। इस तरीके का जल जलजमाव होता है। लोगों के घरों में पानी भर जाता है मजबूरन लोगों को जीवन गुजर-बसर करना पड़ता है।
लोगों का यह भी कहना है कि रेलवे प्रशासन हो या महानगरपालिका देखकर भी अनदेखा करती है, यहां पर रास्तों की हालत भी काफी खराब है। कितनी बार लोगों ने प्रशासन और स्थानीय नेताओं से गुहार लगाई फिर भी यहां की हालात जस की तस है।

कोरोना को लेकर मुंबईकरों में डर
कोरोना को लेकर शहर में लॉकडाउन है लेकिन बारिश ने शहर में दोहरा लॉकडाउन लगा दिया है। शहर के जिन इलाकों को लॉकडाउन से छूट भी मिली थी, वहां भी लोग अपने घरों में बंद हो गए। लोगों में इस बात का भी डर है कि वे बारिश की वजह से सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों के शिकार न हो जाएं क्योंकि, ऐसे में उन्हें कोरोना संदिग्ध समझे जाने की पूरी संभावना होगी।

परेल ब्रिज