मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

लॉकडाउन में उठे मदद के हाथ, विभिन्न संस्थाओं ने किया जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज वितरण

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संकट की वजह से हुए लाॅकडाउन में तमाम लोग घरों में कैद हैं। जिससे आम जनता के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। ये वो लोग हैं, जो या तो गरीबी की रेखा से नीचे हैं या रोज मेहनत कर शाम को अपने परिवार का पेट भरते हैं।
राज्य सरकार व जिला प्रशासन अपने स्तर पर तमाम प्रयास कर रहा है। वहीँ कई बड़ी हस्तियां और सामाजिक संस्थाएं भी इस कठिन समय में इनकी मदद कर रही हैं। ताकि कोई भी परिवार बिना खाए नहीं सोए।

इसी क्रम में कोरोना महामारी जैसी आपदा को देखते हुए सायन-कोलीवाड़ा में ‘गांधिया महादेव मंदिर (पहाड़ीवाला मंदिर)’, श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन हरि मंदिर, पंजाबी सेवा समिति, गुरुनानक सत्संग सभा एवं श्री गुरुनानक सेवक जत्था चूनाभट्टी के तत्वाधान में मुफ्त अनाज वितरण का आयोजन किया गया। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ढल ने दी।

इस मौके पर भाजपा विधायक प्रसाद लाड, नगरसेविका राजश्री शिरवडकर, दक्षिण मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष राजेश शिरवडकर सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता व संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।