दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

वर्चुअल रैली में राजनाथ सिंह बोले- महाराष्ट्र में सरकार से ज्यादा सर्कस चल रहा है…

नयी दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के कोरोना वायरस प्रबंधन के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में वर्तमान स्थितियों से ऐसा लग रहा है कि सरकारी कामकाज के स्थान पर कोई सर्कस चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में स्थिति सरकार से ज्यादा सर्कस की स्थिति है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसा कुशल नेतृत्व होते हुए भी राज्य को इस स्थिति में देखना दुर्भाग्यपूर्ण है।’

आज महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं से ‘वर्चुअल रैली’ माध्यम से बातचीत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का संकट कितना बड़ा है यह कम से कम महाराष्ट्र की जनता को बताने की आवश्यकता नही है। इस महासंकट में भी महाराष्ट्र की जनता पूरी मजबूती के साथ खड़ी हुई है। – राजनाथ सिंह