ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

शिवसेना, एनसीपी के बाद अब कांग्रेस को बड़ा झटका; आज ये 5 पूर्व नगरसेवक शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल!

मुंबई: महाराष्ट्र में पहले शिवसेना, एनसीपी के बाद अब कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. सूत्रों के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से बीएमसी के पांच पूर्व नगरसेवक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे.
बताया जा रहा है कि इन सभी का शनिवार (26 अगस्त) शाम ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शामिल होने का कार्यक्रम है. कहा जा रहा है कि सभी पूर्व नगरसेवक मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के कामकाज से खुश नहीं हैं. कांग्रेस छोड़ने वाले 5 में से 3 नगरसेवक धारावी से हैं, जहां से वर्षा गायकवाड़ विधायक चुनी जाती हैं.

महाराष्ट्र में सभी की निगाहें बीएमसी चुनाव पर टिकी हैं, जो लगभग एक साल से अपना मेयर चुने जाने का इंतजार कर रही हैं. कोविड लहर के चलते सरकार ने बीएमसी चुनाव को आगे बढ़ा दिया था. नगरसेवकों का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था और बीएमसी को नगर निगम आयुक्त आईएस चहल द्वारा चलाया जा रहा है, जो इसके प्रशासक भी हैं. बीएमसी के साथ-साथ 24 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों और 207 नगर पालिकाओं का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है और इनके चुनाव भी अब तक नहीं हुए हैं!

ये पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में होने वाले हैं शामिल
1. पुष्पा कोळी- सायन
2. वाजिद कुरेशी- चांदिवली
3. भास्कर शेट्टी- धारावी
4. बब्बू खान- धारावी
5. गंगा कुणाल माने- धारावी