दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

संजय राउत बोले- कंगना रनौत नॉटी गर्ल है, ‘हरामखोर’ का हमारी भाषा में मतलब बेईमान!

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच वाकयुद्ध बढ़ता जा रहा है। कंगना को वाई श्रेणी सुरक्षा दे दी गई है। इधर संजय राउत ने कहा है कि जो लोग उनके ऊपर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं, वे लोग मुंबा देवी का अपमान कर रहे हैं।
कंगना रनौत और उनके बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सफाई दी है। हालांकि उनकी सफाई देने के तरीके पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि शिवसेना हिंदुत्व की विचारधारा वाली पार्टी है। उन लोगों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है।

महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ती रहेगी शिवसेना
संजय राउत ने ट्वीट किया- ‘शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे हिंदुओं के आदर्श विचारधारा का अनुसरण करती है। उन्होंने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। हालांकि, कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि शिवसेना ने महिलाओं का जानबूझकर अपमान किया है। जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह मुंबई और मुंबा देवी का अपमान कर रहे हैं। शिवसेना महिलाओं की गरिमा के लिए लड़ती रहेगी। शिवसेना के महान सुप्रीमो (बालासाहेब ठाकरे) ने भी हमें यही सिखाया है।’

संजय राउत ने केन्द्र सरकार द्वारा कंगना रनौत को सुरक्षा देने पर कहा है कि महाराष्ट्र की छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस को क्रेडिट देते हुए कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से बॉलीवुड से अंडरवर्ल्ड का सफाया हुआ है।
फिल्म इंडस्ट्री तो 100 साल पुरानी है, कभी किसी ने यह नहीं कहा कि उसे मुंबई में असुरक्षित महसूस हो रहा है। एक लड़की के कहने से मुंबई पुलिस बुरी नहीं हो जाती। ये मुंबई पुलिस ही है जिसने शहर को अंडरवर्ल्ड से छुटकारा दिलाया।

मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया
संजय राउत ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि मेरे कहने का गलत मतलब निकाला गया। कंगना नॉटी है थोड़ी, मैंने देखे हैं उसके बयान वगैरह। अक्सर ऐसे बोलती रहती है। कंगना नॉटी गर्ल है। मेरी भाषा में मैं उसे बेईमान कहना चाह रहा था और ऐसा कहने के लिए हम उस शब्द (हरामखोर) का इस्तेमाल करते हैं।

मुंबई पुलिस पर की गई टिप्पणी और इस पर शुरू हुई राजनीति के बीच कंगना रनौत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से उन्हें वाई सिक्यॉरिटी की सुरक्षा दी है। दरअसल कंगना ने इधर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को लेकर बेबाकी दिखाई और उधर उन्हें महानगरी में एंट्री को लेकर धमकियां मिलने लगीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कंगना ने अपने बयान में मुंबई पुलिस के ऊपर अविश्वास जताया था। वह 9 सितम्बर को अपने गृह राज्य से मुंबई आने वाली हैं।