दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

गृह मंत्रालय से (Y) श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर अभिनेत्री कंगना बोलीं- ‘भारत की बेटी के आत्मसम्मान की लाज रखी’

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर अपने बयानों से सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। इसका नोटिफिकेशन जल्द ही जारी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।
बता दें कि कंगना को मुंबई में वापस न आने की मिली तमाम धमकियों के बाद उनके पिता ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पुलिस सुरक्षा मांगी थी। वह 9 सितम्बर को मुंबई जाने वाली हैं।
अभिनेता कंगना ने खुद को मिली इस सुरक्षा को लेकर खुशी जताते हुए गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा- ‘ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।’

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से खुलकर अपनी बात सामने रखती आई हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर भी बात करते हुए कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी पंगा मोल ले लिया।
शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिली है। जिसके बाद संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी, लेकिन कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था।
कंगना ने संजय राउत को चैलेंज देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने मुंबई आने का चैलेंज भी दिया था। शेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत ने कहा कि, संजय राउत जी, आप महाराष्ट्र नहीं हैं। मैंने महाराष्ट्र की नहीं आपकी निंदा की है। मेरा जबड़ा तोड़ने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। आपको व आपके लोगों को मेरा जबड़ा तोड़ना है, मारना है, तो मारें। इस देश की मिट्टी ऐसे ही खून से सींची गई है। देश की गरिमा और अस्मिता के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। मैं भी बलिदान देने को तैयार हूं।