दिल्लीमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

सुशांत केस: मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बोले- मुंबई पुलिस जैसा ही होगा CBI जांच का नतीजा

मुंबई: मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह केस में उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई की जांच के निष्कर्ष मुंबई पुलिस की जांच से अलग नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे।
आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारी जांच पर सवाल नहीं उठाए थे। उन्होंने तो मुंबई पुलिस के इनवेस्टिगेशन को पेशेवर कहा था। लेकिन कुछ निहित स्वार्थों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की।

सीबीआई ने कहा- जांच जारी
बता दें कि सीबीआई ने दो दिन पहले ही कहा था कि वह सुशांत सिंह केस की जांच लेटेस्ट वैज्ञानिक पहलुओं के जरिए कर रही है। सीबीआई ने यह भी कहा था कि हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। किसी भी पहलू से इनकार नहीं कर रहे।

गौरतलब है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के खिलाफ और अपने खिलाफ पटना में दर्ज हुए मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि फिलहाल सुशांत की मौत की जांच मुंबई पुलिस से करवाई जाए और पटना में दर्ज हुए उनके खिलाफ मामले को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की इस याचिका को खारिज कर दिया और सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी।