चुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची में 78 उम्मीदवारों के नाम घोषित 30th September 201930th September 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this हरियाणा, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से, योगेश्वर दत्त बरोदा, सुभाष बराला टोहाना से, संदीप सिंह पिहोवा, बबीता फोगाट दादरी से उम्मीदवार होंगे। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक टिकटों पर मंथन किया और नामों को अंतिम रूप दे दिया था। लेकिन हां-नां के बीच सूची जारी नहीं हो पाई थी। सूची जारी न होने के पीछे एक बड़ा कारण राव इंद्रजीत द्वारा बेटी के लिए टिकट की डिमांड करना भी बड़ा कारण माना जा रहा था।बता दें कि रविवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और शाह की मौजूदगी में हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा हुई थी। Post Views: 156