Uncategorised

हिमाचल के चंबा में भीषण अग्निकांड, मां-बाप समेत 2 मासूम बच्चों की मौत, 9 पशु जिंदा जले…

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में हुआ एक भीषण अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 2 बच्चे और पति-पत्नी शामिल है। बताया जा रहा है कि घटना जिला चंबा की उपमंडल चुराह के सुइला गांव की है। जहां पर बीते दिन रात करीब 11:30 बजे लगी इस आग ने पूरे जिले को ग़मगीन कर दिया है। हालांकि, जिस समय आग लगी उस समय वहां बारिश हो रही थी।
घटना में दो मासूमों समेत माता-पिता की दम घुटने से मौत हो गई है जब इस घटना के बारे में गांव की अन्य लोगों को पता चला तो तब तक देर हो चुकी थी और चारों लोगों की अंदर दम घुटने से मौत हो गई थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रही है। बताया जा रहा है कि उक्त गांव में पहुंचने के लिए प्रशासन व पुलिस टीम को पैदल ही पहुंचना पड़ता है यह गांव सड़क सुविधा से अछूता है।
फिलहाल इस इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। हादसे में मृतकों की पहचान 30 वर्षीय देसराज, 25 वर्षीय पत्नी डोलमा उनके दो बच्चे शामिल हैं। जिनकी उम्र 5 साल के बीच बताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया वही इस मामले में अधिकारी हादसे के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना पर स्थानीय विधायक व हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष ने भी गहरा दुख जताया है।

9 पशुओं की भी हुई मौत
आग से नौ पशु भी जिन्दा जल गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पशुशाला में बांधा हुआ था। दम घुटने से उनकी मौत हो गई है। फिलहाल प्रशासन को आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि घर में परिवार के 4 सदस्य ही रहते थे। रात को बारिश होने के कारण घटना का समय पर अन्य ग्रामीणों को भी नहीं पता लग पाया जिस कारण देरी से पता चला लेकिन तब तक चारों मासूमों समेत मवेशियों की मौत हो चुकी थी।