Uncategorisedदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

​राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडिय़ा का कोरोना से निधन!

राजस्थान: राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडिय़ा का कोरोना से निधन हो गया है। पहाडिय़ा ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केन्द्रीय मंत्री के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा की थी। वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे। दलित समाज से आने वाले मजदूर के बेटे पाहिडय़ा पढ़ाई में बहुत तेज थे। वर्ष 1957 में पहाडिय़ा को जवाहर लाल नेहरू से मिलवाया गया था। इस दौरान पंडित नेहरू ने उनसे पूछा कैसा चल रहा है देश? पहाडिय़ा ने जवाब दिया बाकी चीजें तो अच्छी चल रही हैं, लेकिन देश में दलितों को रिप्रजेंटेशन ठीक से नहीं मिल रहा। इसके बाद जो हुआ वह इतिहास में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहाडिय़ा के निधन पर गहरा शोक जताया है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिय़ा जी के निधन की खबर दुखद है। वे हमारे बीच से कोविड की वजय से चले गए, उनके निधन से बेहद आघात पहुंचा है। पहाडिय़ा ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेश प्रेरणास्पद रहा है। उनका निधन मेरे लिए वयक्तिगत क्षति है, जिसकी मूर्ति होना संभव नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री पहाडिय़ा के सम्मान में गुरूवार को राजकीय शोक रखा गया है। एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, व सभी सरकारी कार्यालय में 20 मई का अवकाश रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री पहाडिय़ा के निधन पर राज्य मंत्रिपरिषद बैठक में शोकाभिव्यक्ति होगी।