नेटवर्क महानगर/मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की 23 आंगनवाड़ियों के करीब 500 बच्चों को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थानीय कार्यसम्राट विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन के हाथों पढ़ाई की सामग्री वितरण की गई।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग समेत कई तरह के पढ़ाई का सामान वितरण किया गया। आंगनवाड़ियों के लिए खिलौने, स्केल, चटाई और दूसरी ज़रूरी चीज़ें भी दी गईं। इस पहल का मकसद सिर्फ बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव पैदा करना और उनकी पढ़ाई में तरक्की को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायकों को सम्मानित कर उन्हें साड़ी गिफ्ट दी गईं। इस अवसर पर बोर्ड प्रेसिडेंट, पदाधिकारी, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर और विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
