उत्तर प्रदेशशहर और राज्य

15 साल के प्रेमी के साथ फुर्र हुई तीन बच्चों की ‘अम्मा’!

गोरखपुर: कहते हैं प्यार दीवाना होता है…मस्ताना होता है…उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां 14 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जिसके बाद महिला के पति ने थाने में शिकायत किया है। उधर, पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है, दोनों की तलाश की जा रही है।

पिछले कुछ महीने से चल रहा था अफेयर
गोरखपुर के कैम्पियरगंज के गांव के एक शख्स ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि उसकी पत्नी गांव के एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई है। पीड़ित का कहना है कि पिछले कुछ महीने से उसका गांव के एक 15 साल के किशोर से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से वह अपने पति से दूरी बनाने लगी। पत्नी के इस रवैये पर उसे शक हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में नोकझोंक भी होता था। उधर, महिला के पति ने बताया कि शिवरात्रि के दिन गांव में मेला लगा था। जहां वह अपने प्रेमी के साथ गई थी। लेकिन देर रात तक नहीं लौटी तो उसने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला तीन बच्चों की मां है।

सातवीं कक्षा का छात्र है नाबालिग
फरार छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ता है। उसका महिला से पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं, किशोर के परिवार वालों का कहना है कि महिला ही उनके लड़के को बहला फुसलाकर भगा ले गई है। जिसके बाद लड़के के परिवार वालों ने भी पुलिस में शिकायत की है। उधर, कैम्पियरगंज एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद दोनों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र की उम्र मात्र 15 वर्ष है। गांववालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्‍बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे। लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्‍चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्‍होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्‍कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांववालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।