उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

औराई: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत! एसपी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

ज्ञानपुर (भदोही), राकेश जायसवाल: ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव के सामने गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से देवेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। चालक की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया।
झांसी जनपद के मऊरानीपुर निवासी देवेंद्र सिंह यादव औराई कोतवाली में नियुक्त थे। वह पुलिस लाइन में सीईआर ड्यूटी कर रहे थे। सुबह बाइक से ही पुलिस लाइन ड्यूटी पर जा रहे थे। सिंहपुर पुलिया के पास अज्ञात कार से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल ज्ञानपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को भी दे दी गई है।
हादसे में मृत सिपाही देवेंद्र सिंह यादव बहुत ही सरल स्वभाव के थे। कोतवाली औराई में हर कोई उनके स्वभाव को याद कर अपने आंसू रोक नहीं पा रहा है। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति हुई थी। दो दिन पहले ही अपनी पत्नी की विदाई कराकर घर ले आए थे। पत्नी को क्या पता कि जिस पति के साथ इतनी खुशी से वह चल रही है, दो दिन में ही वह उसका साथ छोड़कर चला जाएगा। वहीँ एसपी ने सिपाही की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।