महाराष्ट्र: शिवेसना नेता सुरेश गिरे पाटिल की गोली मारकर हत्या

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव तालुका में रविवार शाम को शिवसेना के एक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह लोगों ने शिवसेना की कोपरगांव इकाई के उप जिलाध्यक्ष सुरेश गिरे पाटिल की भोजाने गांव में स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने चार राउंड गोली चलाई और उन्हें चाकू भी मारे।
पुलिस अधीक्षक सागर पाटिल ने बताया कि पाटिल की हत्या के बाद सभी छह लोग फरार हो गए। उनके खिलाफ आईपीसी और आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमने अपराध में शामिल दो लोगों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ भी हत्या, दंगे और अन्य अपराधों के लिए मामले दर्ज थे।
