महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना संक्रमित 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र और उसके बाद केरल है। महाराष्ट्र में बुधवार को इस खतरनाक वायरस ने एक और जान ले ली है। मुंबई के अस्पताल में इलाज करा रही कोरोना संक्रमित 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महिला कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, मगर मौत के असल कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसके साथ ही राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इसके साथ ही मुंबई और ठाणे में कोरोना पॉजिटिव दो नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में गुरुवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।
राज्य में लगा है कर्फ्यू
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रह कोरोनावायरस के मरीज को लेकर पहले चार शहरों को लॉक डाउन किया गया था फिर पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद पीएम मोदी ने भी देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया था। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवाड इलाके प्रभावित हैं। यहाँ सांगली और सतारा में भी नए केस मिले हैं।
महाराष्ट्र के इस गांव ने उठाया सराहनीय कदम
महाराष्ट्र का एक पूरा गांव खुद ही Self Isolation में चला गया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला यह गांव दुनिया का पहला गांव बन गया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले वसई तहसील में पंजू गांव स्थित है। इस गांव की आबादी लगभग 1400 की है। यहां ज्यादातर लोग खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं। राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांववालों ने मिलकर यह कदम उठाया है। पूरा का पूरा गांव Self Isolation में चला गया है। इसके साथ ही गांववालों ने गांव में आने वाले टूरिस्टों पर भी रोक लगा दी है।
गांव में बोट के जरिये भी पहुंचा जा सकता है। मुंबई के उपनगर नायगाव के जरिये यहां पहुंचा जा सकता है। इसे देखते हुए गांव वालों ने वोट सेवा पर भी 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव में भी बड़ी संख्या में लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ये लोग ठाणे में मजदूरी करने जाते हैं, बावजूद इसके सभी ने एक साथ Self Isolation में रहने का निर्णय लिया है। जो कबीले तारीफ है।
देशभर में मौत का आकड़ा 13 पहुंचा
अगर कोरोना वायरस से देशभर में मौत की बात करें तो यह आकड़ा 13 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कारण कुल 13 लोगों की मौत हो गई है और अब तक संक्रमण के कुल 649 मामले सामने आए हैं। आज जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। श्रीनगर में 65 साल के बुजुर्ग ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया है, जिसकी पुष्टि राज्य के मुख्य सचिव ने की है।
