महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य मुंबई: ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं पिता की अस्थियां 4th May 20204th May 2020 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को यहां बाणगंगा में विसर्जित की गईं। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी।दो साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर (67) का 30 अप्रैल को यहां एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।रणधीर कपूर ने बताया कि शनिवार को ऋषि कपूर के लिये प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन से हमें हरिद्वार जाने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद आज हमने बाणगंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। सोशल मीडिया में वायरल हुई एक तस्वीर में ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने उनकी पत्नी नीतू कपूर और अभिनेता पुत्र रणबीर कपूर बैठे दिख रहे हैं।परिवार के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता की पुत्री रिद्धिमा कपूर साहनी भी प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। दिल्ली से सड़क मार्ग से आने के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। उन्होंने बताया कि इसमें बहुत अधिक लोग नहीं थे, केवल परिवार के पांच-छह लोग शामिल हुए।गौरतलब है कि अमेरिका में लगभग एक साल तक इलाज के बाद ऋषि कपूर पिछले सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में उन्हें दो बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। Post Views: 114