मुंबई: दिसंबर में शुरू होगी कंगना रनौत की अगली फिल्म 'तेजस' की शूटिंग
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा खुद फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर की है। कंगना इस फिल्म में एक भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं जबकि इसके निर्देशन की जिम्मेदारी है सर्वेश मेवाड़ा के पास। कंगना बताती हैं कि इस फिल्म की कहानी बहुत जोश भरने वाली है। उन्होंने कहा- मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। जिस वर्दी को पहन कर आदमी और औरतें हर रोज अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान देते हैं।

