ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य महाराष्ट्र: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जावेद खान! 1st November 20201st November 2020 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद अहमद का शनिवार को मुंबई में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने प्रोफेसर जावेद खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्री खान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव पारा कमाल से मुंबई आए थे। प्रोफ़ेसर जावेद खान मुंबई कॉलेज के एक कालेज में अंग्रेजी विभाग के अध्यापक के रूप में कार्य किया। बाद में राजनीति में आए और दो बार महाराष्ट्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। उन्होंने गृह निर्माण मंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री के अलावा म्हाडा व सिडको अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया। उनके पुत्र पूर्व विधायक नदीम जावेद कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। Post Views: 119