महाराष्ट्र: पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में डिनर के बाद बीमार हुए लोग, 69 अस्पताल में भर्ती
धुले: शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के कुछ लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है पेट दर्द और उल्टी के की शिकायत 69 लोगों ने की जिसके बाद आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया.
मामले को लेकर धुले के एसपी प्रवीण कुमार पाटील ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रात का खाना खाने के बाद ये लोग बीमार हुए हैं. फ़िलहाल, सभी लोगों की हालत अभी ठीक है. 29 लोगों को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और मामले की जांच की जा रही है.
