विधायक के हाथों सुलभ शौचालय का उद्घाटन
मुंबई: वडाला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालीदास कोलंबकर के विधायक निधि से देवराम दादा चाल, अंटॉपहिल पोस्ट ऑफिस के पास सुलभ शौचालय का उद्घाटन विधायक कालिदास कोलंबकर के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर देवराम दादा चाल के निवासियों के अलावा भाजपा पदाधिकारी भगवान पंडा, जुईली पंडा, दीपक तापकीर, नारायण भगत, रईस शेख, संतोष भगत, तसरवूर खान, समाजसेवक कामत, साधना चौहान, राजू गांगुर्डे, रितिक चौहान आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर विधायक कोलंबकर ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र वडाला में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को पहली प्राथमिकता देते हैं। विधायक ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभी क्षेत्र में कई शौचालयों का नूतनीकरण और रास्तों का कंक्रीटीकरण करना है, जो जल्द ही पूरा किया जाएगा।

