पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र: भाजपा के कद्दावर नेता व सांसद गिरीश बापट का 72 साल की उम्र में निधन; शाम 7 बजे वैंकुठ श्मशानघाट में होगा अंतिम संस्कार

पुणे: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पुणे लोकसभा क्षेत्र से सांसद गिरीश बापट का बुधवार सुबह पुणे में निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू हैं।
गिरीश बापट के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शनिवार पेठ स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। उनके पार्थिव शरीर का शाम 7 बजे वैंकुठ श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने गिरीश बापट के निधन की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि आज एक दु:खद घटना हुई है। भाजपा के लोकप्रिय सांसद गिरीश बापट आज हमारे बीच नहीं रहे। कुछ समय पहले उनका निधन हो गया। पिछले डेढ़ साल से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, आज उनकी जान चली गई। जगदीश मुलिक ने कहा कि यह प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए झटका है। गिरीश बापट (72) पिछले कुछ महीनों से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में डायलसिस भी किया जा रहा था।
गिरीश बापट की तबीयत बिगड़ने की जानकारी आज सुबह सामने आई। बापट का इलाज फिलहाल, पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था क्योंकि उनकी हालत गंभीर हो गई थी। बापट के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता दीनानाथ मंगेश अस्पताल के बाहर जमा हो गए। बीजेपी के बड़े नेता चंद्रकांत पाटिल, देवेंद्र फडणवीस समेत कई लोग पुणे के लिए रवाना हो गए।

BJP को संकट में नहीं देख सकते थे बापट
बता दें कि गिरीश बापट बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और पुणे की राजनीति में उनका कई सालों तक दबदबा रहा। वे पुणे जिले के पालकमंत्री भी रह चुके थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों से गिरीश बापट गंभीर बीमारी की वजह से राजनीति से दूर थे। विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यकाल लगभग समाप्त हो चुका था। हाल ही में हुए कस्बा पेठ उपचुनाव में जब भाजपा पार्टी संकट में थी, तो गिरीश बापट ने अपनी बीमारी को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया था। इस सभा में आते वक्त भी गिरीश बापट की नाक में ट्यूब और उनके साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लगा हुआ था।
ऐसी स्थिति में भी गिरीश बापट ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया। इस सभा में बोलते समय गिरीश बापट को सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही थी। हालांकि, गिरीश बापट ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अपनी उपलब्धि हासिल की।

नेजल कैनुला के साथ वोट देने पहुंचे थे गिरीश बापट!
गिरीश बापट कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में नेजल कैनुला मशीन लगाए व्हीलचेयर पर बैठकर वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे थे। बापट इस सीट से 5 बार विधायक चुने गए थे! वह 2019 में पुणे से सांसद बने।

BJP MP Girish Bapat death…