Devendra Fadnavis
मुंबई: क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के बारे में अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा मानसून सत्र में प्रश्नोत्तर काल के दौरान बताया कि इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
फडणवीस ने कहा कि जिस ट्विटर हैंडल से अपमानजनक सामग्री वायरल की गई थी उसके मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्विटर इंडिया को तीन बार पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिल सका है।
इस संबंध में राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने विधानसभा में गुरुवार को सवाल पूछा था। फडणवीस ने कहा कि क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले हम सभी की पूज्य हैं। इसलिए ऐसी कोई भी हरकत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में उचित कदम उठाए हैं और ऐसी सामग्री पोस्ट करने वाले ट्विटर हैंडल के मालिक का पता जानने में जुटी है। फडणवीस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कांग्रेस सदस्य बालासाहेब थोरात ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा हो। जिस पर फडणवीस ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि आरोपी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।

29 जुलाई से 1 अगस्त तक विधानमंडल की कार्यवाही स्थगित
राज्य भर में हो रही भारी बारिश के चलते विधानमंडल की कार्यवाही 29 जुलाई से 1 अगस्त तक बंद रहेगी। गुरुवार को विधानमंडल कामकाज सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के विधायक और अधिकारी मानसून सत्र में शामिल होने के लिए मुंबई में हैं। लिहाजा वह अपने विधानसभा क्षेत्रों में बारिश में हुए नुकसान का जाएजा नहीं ले पाए हैं। बुधवार से विधानमंडल की कार्यवाही फिर से शुरु होगी।
क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले यांच्याबाबत आक्षेपार्ह लेखन करणाऱ्या आरोपींवर कारवाई करण्यासाठी ट्विटरकडून माहिती मागण्यात आली आहे. तीन वेळा आतापर्यंत पत्र लिहिण्यात आली आहेत. हे आरोपी शोधून कोणत्याही परिस्थितीत त्यांच्यावर कठोर कारवाई करण्यात येईल.
विरोधी पक्ष अशा विषयात राजकारण… pic.twitter.com/baXM9BTNYs— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 27, 2023
