Seven Bangladeshi nationals arrested for illegal stay in Mumbai, Pune
नेटवर्क महानगर/मुंबई
एमआईडीसी पुलिस ने मुंबई के कुर्ला और पुणे इलाके में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 6 महिला शामिल हैं। इन सभी को नौकरी का लालच देकर मुंबई लाया गया था।
पुलिस ने बताया गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक वाज़िद अयूब शेख अवैध रूप से बांग्लादेशी महिलाओं को मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में नौकरियों का लालच देकर उन्हें भारत लेकर आया और इन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलना चाहता था, लेकिन इसके पहले ही सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेजों के कुछ महीनों से मुंबई के कुर्ला इलाके में अवैध तरीके से रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन सभी ने स्वीकार किया कि वो बांग्लादेश के नागरिक हैं और कुछ महीनों से भारत में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे।गिरफ्तार करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जंहा, कोर्ट ने सभी को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
एमआईडीसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुर्ला और पुणे इलाके में छापेमारी कर इस गिरोह को दबोच लिया। यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं की जाती तो इन महिलाओं को एक बड़े देह व्यापार रैकेट में धकेला जा सकता था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह सक्रिय है।
गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान
1) वाजिद अयुब शेख (47 साल)
2) नसरीन बेगम (38 साल)
3) रोजीना अख्तर (39 साल)
4) काकोली अख्तर मो. नोबी हुसेन ब्रिष्टी, (25 साल)
5) रोमा बेगम मो. जिलानी मियों, (31 साल)
6) पाखी बेगम मुशरफ हुसेन, (24 साल)
7) कोहिनुर अख्तर उर्फ ऑलिजा अब्दुल मोनन शेख, (26 साल)
