Zeeshan Siddique News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
पूर्व विधायक व एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique) को धमकी भरे ईमेल भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते मुंबई पुलिस ने आरोपी दिलशाद नौशाद को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया, जब वह देर रात त्रिनिदाद से भारत लौटा।
आरोपी दिलशाद पर पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। अप्रैल महीने में दिलशाद ने जीशान सिद्दीकी को एक ईमेल भेजकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की धमकी भी दी थी। इस ईमेल में दिलशाद ने खुद को ”D” कंपनी’ से जुड़ा बताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश में इंटरपोल की भी मदद ली थी।
