बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानें- कैसे खुली पोल?
नेटवर्क महानगर/मुंबई
अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की सख्ती ने एक और बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने ज्योति नाम की एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है, जिसे ‘गुरु मां’ के नाम से भी जाना जाता है। वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति का असली नाम बाबू अयान खान बताया जा रहा है और बीते महीनों में जिस वक्त अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा था, उस दौरान उसके कुछ साथियों को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने ज्योति को भी हिरासत में लिया था लेकिन तब उसके पास आधार कार्ड पैन कार्ड और सभी दस्तावेज मौजूद थे इसलिए तब उसे जाने दिया गया।
..जब दस्तावेजों के कारण उसे छोड़ा गया!
दरअसल, कुछ महीने पहले जब मुंबई में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई चल रही थी, तब ज्योति के कुछ साथी ट्रांसजेंडरों को भी पकड़ा गया था। उसी दौरान पुलिस ने ज्योति से भी पूछताछ की थी, लेकिन वैध दिखने वाले दस्तावेजों के कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति ने भारत का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट तैयार किए थे। पुलिस ने जब वेरीफाई किया तो वह सभी फर्जी निकले और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर मुंबई के शिवाजी नगर, नारपोली देवनार, ट्रॉम्बे और कुर्ला पुलिस स्टेशन में कुछ अन्य मामले भी दर्ज है। उसके पास मुंबई में लगभग 20 से ज्यादा घर हैं जो मुंबई के रफीक नगर गोवंडी और अन्य इलाकों में हैं। इतना ही नहीं इन इलाकों में उसके 300 से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जो उसे ‘गुरु मां’ के रूप में जानते हैं।
24 मार्च 2025 को शिवाजी नगर पुलिस ने मुंबई के रफीक नगर से कुछ बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया था इसी दौरान ज्योति के भी दस्तावेज चेक हुए थे। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले में पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं समेत BNS की अन्य धाराओं के तहत अयान खान उर्फ ज्योति उर्फ गुरु मां को गिरफ्तार कर लिया है।
