Cidco news
नेटवर्क महानगर/नवी मुंबई
नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 लाख की रिश्वत लेते हुए सिडको के एक अधिकारी को रंगेहाथ पकड़े जाने की घटना हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भूखंड की मोजनी के बाद मोजनी की रिपोर्ट देने के लिए सिडको अधिकारी ने छह लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की थी। इस मामले में सिडको के भूमिलेख उप अधीक्षक दिलीप बागुले सहित दो लोगों को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि नैना क्षेत्र में स्थित एक भूखंड की मोजनी के लिए शिकायतकर्ताओं ने सिडको में आवेदन किया था। जहां, आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से 9 लाख रुपये की मांग की थी। उसके बाद उप-अधीक्षक दिलीप बागुले और उनके सहयोगी कलीमुद्दीन शेख ने मोजनी की रिपोर्ट देने में देरी की थी। इस रिपोर्ट के लिए उन्होंने शिकायतकर्ताओं से 9 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन काफी देर की बातचीत के बाद यह सौदा छह लाख रुपये में तय हुआ था।इसके बाद छह लाख की रिश्वत लेते हुए सिडको के अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की इस कार्रवाई से सिडको (CIDCO) कार्यालय में खलबली मच गई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है और साथ इसकी आगे की जांच की जा रही है।
