नेटवर्क महानगर/मुंबई
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुंबई में आयोजित फिल्म ‘सागवान’ के भव्य प्रीमियर के बाद बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मच गई। दिग्गज अभिनेता अली खान, जिन्होंने दशकों तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है, फिल्म देखने के बाद पूरी तरह अभिभूत नजर आए।
प्रीमियर के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अली खान ने एक ऐसा बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सालों से बॉलीवुड में पुलिस पर आधारित फिल्में देख रहे हैं, जिनमें मिर्च-मसाला और बनावटीपन ज्यादा होता है। लेकिन ‘सागवान’ ने आज बॉलीवुड की पुलिसिया फिल्मों का चेहरा पूरी तरह बदल दिया है। जब एक असली पुलिस ऑफिसर पर्दे पर कहानी कहता है, तो उसमें वो सच्चाई और ईमानदारी दिखती है जो किसी सुपरस्टार की एक्टिंग में नहीं आ सकती। हिमांशु सिंह राजावत ने वर्दी का असली टशन दिखाया है।
अली खान के बयान से क्यों मची खलबली?
दरअसल, बॉलीवुड में अक्सर पुलिस को या तो ‘सुपरह्यूमन’ दिखाया जाता है या फिर बहुत ही नाटकीय तरीके से पेश किया जाता है। अली खान का मानना है कि ‘सागवान’ ने इस ट्रेंड को तोड़कर ‘रीयल पुलिसिंग’ को पर्दे पर उतारा गया है।
‘सागवान’ की टीम का सम्मान
बुधवार, (14 जनवरी) को हुए इस प्रीमियर में हिमांशु सिंह राजावत और एहसान खान के साथ रमेश गोयल, सुनील पाल, नीरज भारद्वाज और ताहिर कमाल खान जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया। पूरी टीम राजस्थान के स्थानीय कलाकारों की है, जिसे देखकर अली खान ने कहा कि अब बॉलीवुड को भी क्षेत्रीय सिनेमा से कुछ सीखने की जरूरत है।
