
मुंबई, नवी मुंबई के नेरुल इलाके में शुक्रवार को एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना से नाराज कार के ड्राइवर ने बस में घुस ड्राइवर की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना में बस ड्राइवर को काफी चोटें आईं हैं। ड्राइवर संग हुई मारपीट की यह घटना बस में बैठे किसी यात्री ने अपने मोबाइल फोन में शूट किया और पुलिस को दे दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। वीडियो में आरोपी ड्राइवर को पीटता हुआ और लोग तमाशा देखते हुए नजर आ रहे हैं।
